RIL के बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा

अपने 46वें AGM में रिलायंस ने बोर्ड में बड़े बदलाव का एलान किया है। नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। वहीं कंपनी ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी गई है।

Monday, August 28, 2023 - 14:00
0
RIL के बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा
मुकेश अंबानी का परिवार

मुंबई। (आरएनआई) रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए पिछले एक साल में कंपनी की ओर से उठाए गए जरूरी कदम और आने वाले समय में कंपनी की योजनाओं की जानकारी। 
अपने 46वें AGM में कंपनी ने बोर्ड में बड़े बदलाव का एलान किया है। नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। वहीं कंपनी ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी गई है।
बोर्ड में इस बदलाव के बारे में एक्सचेंजों के बारे में कंपनी ने जानकारी दिया कि आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल करते हुए नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई है। साथ ही बोर्ड ने नीता अंबानी का इस्तीफे को भी स्वीकार किया है। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन को अधिक समय देने के लिए आरआईएल के बोर्ड से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User