9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन जनपद के सभी सेक्टरो में जन पंचायतों का होगा आयोजन:पारसनाथ यादव

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0
9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन जनपद के सभी सेक्टरो में जन पंचायतों का होगा आयोजन:पारसनाथ यादव

अयोध्या (आरएनआई)- समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जनपद अयोध्या के सभी विधानसभाओं में जिला कमेटी के उपाध्यक्षों को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया जाता है । 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन जनपद के सभी सेक्टरो में जन पंचायतों का आयोजन किया जाएगा । श्री यादव ने बताया कि वहॉ सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों एवं वर्तमान समय में पैदा जन समस्याओं पर चर्चा की जाएगी ।

  जनपद के सभी जिला पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्षो नगर अध्यक्षो ब्लॉक अध्यक्षों से यहअपेक्षा की गई है कि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं जो भी जन समस्याएं जन पंचायत के माध्यम से प्राप्त हो उनको जिला मुख्यालय पर जिला कार्यालय प्रभारी अंसार अहमद बबन के पास अवश्य भेजें । 

 यादव ने कहा की सभी पदाधिकारी साथियों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम की फोटोग्राफ भी अवश्य जिला अध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर भेजें । उन्होने बताया कि 9 अगस्त क्रांति दिवस जो जन पंचायत के रूप में मनाया जाएगा जनपद के सभी विधानसभाओं के पूर्व विधायक वर्तमान विधायक पिछली विधानसभा में प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आयोजित जन पंचायतो में भी बढ़-चढ़कर सभी पदाधिकारी का सहयोग करेंगे एवं कार्यक्रम को सफल बनाएंगे । 
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने विभिन्न विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए हैं । विधानसभा बीकापुर के प्रभारी एजाज अहमद विधानसभा अयोध्या के प्रभारी राजेश पटेल सह प्रभारी ओपी पासवान विधानसभा मिल्कीपुर के प्रभारी रामजी पाल विधानसभा गोसाईगंज के प्रभारी रामसुंदर यादव विधानसभा रुदौली के प्रभारी रईस अहमद एवं जिला उपाध्यक्ष अनीत शुक्ला एवं ललित यादव दोनों उपाध्यक्ष 9 अगस्त को हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे । जनपद के सभी जिला सचिव एवं कार्य समिति के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यगण अपने-अपने विधानसभा में कार्यक्रम में सहयोग करेंगे । जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति जिला अध्यक्ष जिला महासचिव एवं जिला प्रभारी को फोटोग्राफ एवं लिखित रूप से देंगे । श्री यादव ने कहा कि जनपद के सभी घोषित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षगण अपने-अपने विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे एवं स्वयं भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसकी सूचना जिला मुख्यालय पर करेंगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User