8 वीं कक्षा की नाबालिगा से शिक्षक ने की स्कूल में अश्लील हरकत, माता-पिता के साथ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, शिक्षक फरार

घटना से आक्रोशित लोधा समाज, हिन्दू संगठनों व भाजपा के लोगो ने किया चोराहे पर प्रदर्शन और जाम

Tuesday, March 21, 2023 - 04:03
Updated: 4 years ago
0

गुना। शहर से लगे ग्राम हरिपुर की स्कूल में 8वीं क्लास में पड़नी वाली 14 साल की नाबालिग लड़की से स्कूल के एक समुदाय के शिक्षक ने स्कूल में अश्लील हरकत कर दी है।

इस घटना के सामने आने के बाद ही लोधा समाज, हिन्दू संगठनों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चोराहे पर जमकर प्रदर्शन कर आरोपी की ग्रिफ्तारी की मांग करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। मोके पर भारी तादात में पुलिस मौजूद थी। जिन्होंने आक्रोशित भीड़ को समझाया।

शा.एकीकृत हाईस्कूल ग्राम हरिपुर विकासखण्ड गुना जिला गुना की एक नाबालिग लड़की जो कक्षा 8वीं में पड़ती है ने अपने माता पिता के साथ केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के पास रहती हूं और ग्राम हरिपुर की निवासी हूं ओर जब पिछले दिनों स्कूल के मासाब मोहम्मद असलम खान सर जो अंग्रेजी पढ़ाते है ने किसी काम से उसे स्कूल के आफिस बुलाया। जब में आफिस में गई तो उन्होंने उसे  दबोच कर उसके सीने को दबाया। जब मैने हाथ हटाकर धक्का दिया तो उन्होंने उसे धमकाया की अगर किसी को बताया तो मां- बाप को जान से मार देंगे। इस बात से वह डर गई और किसी को यह बात नही बताई।

फरियादिया की लिखाई रिपोरट अनुसार फिर पुनः 25:02:23 को परीक्षा के दौरान ओलम्पियाड (गणित) के पेपर के समय असलम सर बोले कि पेपर में समय है किताब देकर ग्रामर समझा देंगे घर चलो। में अपनी सहेली के साथ उनके घर कर्नल गंज चली गई। फरियादिया ने लिखाया की सर ने कहा कि किताब अंदर रखी है उठा लो, जब वह सर की बात पर किताब उठाने गई, तो पीछे से आकर बुरी नियत से सीने पर हाथ रखकर किस करने लगा। यह देखकर मेने उन्हें धक्का दिया और बाहर निकल कर सहेली के साथ वाहर निकल आई तो सर ने हमे उत्तकृष्ठ विद्यालय छोड़ दिया।

लिखाई रिपोर्ट में नाबालिग युवती कहा है कि डर के कारण यह बात किसी को नही बताई। जब उसकी मां ने उसके चुप रहने व गुमसुम बने रहने पर जोर देकर पूंछा तो यह बात रोते हुए बताई। जिसपर उसकी मां और पिता के साथ वह रिपोर्ट लिखाने केंट थाने पहुंची। जिसपर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मामले के बाद से ही शिक्षक फरार है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह शिक्षक पूर्व में भी बजरांगढ़ में पदस्थ रहते हुए छात्राओ से हरकत करने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी सेवा समाप्त कर दी थी। लेकिन कोर्ट के आदेश से पुनः सेवा में आया है।

हनुमान चोराहे पर लोधा समाज के बहादुर लोधा, डाक्टर कल्याण लोधा, लल्लू सिंह लोधा आदि एकत्रित हुए और अपराधी का घर गिराने की मांग की। इस दौरान गुना विधायक भी मोजूद रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी शिक्षक के फरार होने से उनके भाई एवं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य के प्रभारी प्राचार्य को केंट थाने में बिठा रखा है। मूल्यांकन कर्ता शिक्षको ने सुझाव दिया है की जिला मूल्यांकन कार्य प्रभावित ना हो इस लिए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक को मूल्यांकन प्रभारी बनाया जावे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User