8 फरवरी 2024 की स्थिति में गुना जिले में कुल 9 लाख 39 हजार 743 हुए मतदाता

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किया गया अंतिम प्रकाशन

Thursday, February 8, 2024 - 18:27
Updated: 3 years ago
0
8 फरवरी 2024 की स्थिति में गुना जिले में कुल 9 लाख 39 हजार 743 हुए मतदाता

गुना (आरएनआई) फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज गुना जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। 

आज इस दौरान अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश कुमार शर्मा द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक के दौरान मतदाता सूची की सीडी एवं हार्ड कॉपी उपलब्‍ध करायी गयी।

इस दौरान अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुना जिले में दिनांक 06 जनवरी 2024 की स्थिति में पुरूष मतदाता 4 लाख 83 हजार 721, महिला मतदाता 4 लाख 49 हजार 500, थर्ड जेण्‍डर 16 सहित कुल मतदाता 9 लाख 33 हजार 237 थे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 11 हजार 467 मतदाताओं के नाम जोड़े गये, 5 हजार 901 मतदाताओं के संशोधन किये गये तथा 4 हजार 961 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये गये। 

इस प्रकार दिनांक 08 फरवरी 2024 की स्थिति में जिले में पुरूष मतदाता 4 लाख 86 हजार 800, महिला मतदाता 4 लाख 52 हजार 927, थर्ड जेण्‍डर 16 सहित कुल मतदाताओं की संख्‍या 9 लाख 39 हजार 743 हो गये हैं।

आज बैठक के दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिला फातिमा, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजूषा खत्री सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User