77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा ध्वजारोहण

Monday, January 26, 2026 - 12:25
Updated: 6 months ago
0
77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा ध्वजारोहण

गुना (आरएनआई) आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक गुना  अंकित सोनी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु गुना पुलिस सदैव तत्पर, मुस्तैद एवं संवेदनशील रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति, समस्या अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर गुना पुलिस आम नागरिकों की हर संभव मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है। साथ ही नागरिकों से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने, कानून का पालन करने एवं सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User