57 साल पहले पढ़ा करते थे एक साथ, दोबारा मिले तो खिल गई जिंदगी, यादें की ताजा

Sunday, January 4, 2026 - 18:28
Updated: 10 months ago
0
57 साल पहले पढ़ा करते थे एक साथ, दोबारा मिले तो खिल गई जिंदगी, यादें की ताजा

ग्वालियर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी एंड साइंस के 69-74 बैच के इंजीनियर्स की गोल्डन जुबली मीट का आयोजन आज संपन्न हुआ। 

इस मौके पर 57 साल पहले एकसाथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स आपस में मिले और जमकर खुले मन से ख़ुशियाँ बॉंटीं। 

पचास साल के बाद बैचमेट्स का मिलना एक बेहद भावुक और यादगार अनुभव होता है, आज यहॉं पुराने दोस्त कई दशकों बाद मिले और पुरानी यादें ताज़ा करीं। जीवन की उपलब्धियों को शेयर किया, और एक-दूसरे के साथ बिताए सुनहरे पलों को फिर से जीकर खुशी महसूस की। आज का दिन भावुक पुनर्मिलन का दिन रहा क्योंकि समय के साथ बहुत कुछ बदल जाता है। इतने लंबे समय में बैच के कुछ साथी दुनिया छोड़ चुके हैं। आज दोस्तों नें बिछड़े हुये साथियों को याद किया। 

मुरारी लाल खत्री और आर पी सक्सेना ने छात्र जीवन की शरारतें, पढ़ाई, शिक्षक, और उस दौर की बहुत सी बातें साझा कीं। हर किसी की ज़िंदगी में आए बदलावों और सफलताओं को एक-दूसरे के साथ बांटा गया। आज जीवन के इस मोड़ पर यह एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने का सुनहरी मौका था। इतने सालों बाद भी एक-दूसरे को देखकर वही पुराना रिश्ता और अपनापन महसूस हुआ। आज का यह दिन व्यावसायिक नेटवर्किंग के लिए भी एक अच्छा मंच था।

यह मिलन सिर्फ मिलना नहीं, बल्कि एक साथ बिताए सुनहरे पलों को फिर से जीने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जैसा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User