5 लाख छात्र-छात्राओं को तोहफा देंगे सीएम शिवराज,

17 और 23 अगस्त को खाते में भेजी जाएगी राशि,

Sunday, August 13, 2023 - 11:50
Updated: 3 years ago
0
5 लाख छात्र-छात्राओं को तोहफा देंगे सीएम शिवराज,

भोपाल।(आरएनआई)  प्रदेश के लाखों छात्रों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है। 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कक्षा छठवीं और नवमी के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन राशि खाते में ट्रांसफर करेंगे CM
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छठवीं और नवी कक्षा के छात्रों को 17 अगस्त को साइकिल और 23 अगस्त को सभी स्कूलों के टॉपर छात्र और छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी । इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। राजधानी के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 5 लाख 9 हजार छात्रों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साइकिल के लिए करीब₹4000 ऑनलाइन राशि खाते में ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा 7800 छात्रों को स्कूटी के लिए भी ऑनलाइन राशि खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश 
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी छात्रों के बैंक खाते को भी अपडेट किया जा रहा है। मामले में डीपीआई के पर संचालक डीएस कुशवाहा का कहना है कि राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में 9000 छात्रों को बुलाया गया है। साइकिल और स्कूटी के लिए राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी।

टॉपर छात्रों के पास स्कूटी के लिए विकल्प 
प्रदेश के टॉपर छात्रों के पास स्कूटी के लिए विकल्प दिया गया है। इलेक्ट्रिक या पेट्रोल वाली स्कूटी लेने के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए प्रत्येक छात्र को 120000 रुपए जबकि पेट्रोल वाली स्कूटी के लिए 90000 रुपए उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User