5 नवंबर को राठौर समाज का विशाल अनुकूट

राम जानकी मंदिर हनुमान गली मे चढ़ाया जाएगा भगवान को छप्पन भोग का महाप्रसाद। 

Nov 3, 2024 - 18:16
Nov 3, 2024 - 18:17
 0  405
5 नवंबर को राठौर समाज का विशाल अनुकूट

गुना (आरएनआई) राम जानकी मंदिर हनुमान गली में प्रतिवर्ष की भांति आगामी 5 नवंबर मंगलवार को राठौर समाज द्वारा विशाल अनुकूट का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग का महाप्रसाद चढ़ाया जाएगा। 

राठौर समाज के संरक्षक प्रेम नारायण राठौर भजन सेठ तथा समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि राठौर समाज द्वारा हर वर्ष अन्नकूट का आयोजन किया जाता है इसी तारतम में मंगलवार को अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सायं काल 5:00 मंदिर पर भगवान की भव्य आरती की जाएगी उसके बाद भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया जाएगा तथा इसके उपरांत महाप्रसादी का आयोजन किया होगा। समाज के संरक्षक दादा भजन सेठ एवं अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने शहर के धर्मावलंबियों से अनुरोध किया है कि अन्नकूट के इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारे और महाप्रसादी को ग्रहण करें। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0