5 वर्ष से धीमी गति से चल रहे हाईवे निर्माण के चलते लोगों को हो रही परेशानी: राघव

Tuesday, October 31, 2023 - 20:59
Updated: 3 years ago
0
5 वर्ष से धीमी गति से चल रहे हाईवे निर्माण के चलते लोगों को हो रही परेशानी: राघव

सिकन्दराराऊ। गत 5 वर्ष से हाइवे का निर्माण कार्य निरन्तर चल रहा है लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसे लेकर शहर आए दिन जाम की समस्या का सामना करता है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनौतियों का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक टोल टैक्स लेना भी पूरी तरह से अवैध है। इस पर प्रशासन और शासन को ध्यान देना चाहिए।
 उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहीं। श्री राघव ने कहा कि आए दिन सिकन्दराराऊ से अलीगढ़ तक कई सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें अब तक बहुत से लोग काल के गाल में समा चुके हैं। आवारा जानवरों को रोकने की कोई व्यवस्था हाइवे अथॉरिटी द्वारा नहीं की गई है। जिसके चलते सर्वाधिक दुर्घटनाएं सिकन्दराराऊ से लधौआ के बीच में होती हैं। प्रकाश की व्यवस्था भी समुचित रूप से हाइवे पर नजर नहीं आती। दुर्घटनाओं को रोकने और जाम से शहर को निजात दिलाने की दृष्टि से जनप्रतिनिधियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User