3500 किमी की मां नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर नगर में हुआ आगमन

Wednesday, April 26, 2023 - 17:00
0
3500 किमी की मां नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर नगर में हुआ आगमन
3500 किमी की मां नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर नगर में हुआ आगमन

गुना। गुना के नर्मदा शंकर भार्गव ने अपने परिजनों तथा मित्रो के साथ 6 नवम्बर 22 से प्रारंभ की गई नर्मदा परिक्रमा दुर्गम रास्तों को तय कर 171 दिन में पूर्ण कर 25 अप्रैल 2023 मंगलवार को गृहनगर गुना में प्रवेश किया।

इस अवसर पर उनका गुना जिले की सीमा के प्रारंभ में दोपहर 2 बजे से पाखरिया पुरा,बीनागंज से ही स्वागत व सम्मान प्रारंभ हुआ।

गुना में सूर्यमुखी हनुमान मंदिर से उनको एक शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्ग एबी रोड,जयस्तंभ चौराह,लक्ष्मीगंज,न्यापुरा,सोनी कालोनी से  देर रात नीलमणि गार्डन पर स्वागत हुआ।

स्वागत सभा के उपरांत सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने सभी परिक्रमा करने वाले लोगो को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर,सर्व ब्राह्मण समाज से रजनीश शर्मा,आनंद भार्गव,अनिल भार्गव,रामकुमार चौबे,घनश्याम शर्मा,नरेंद्र भार्गव,उदय चतुर्वेदी,अर्जुन सिंह रघुवंशी,राजेश मारवाड़ी,राजेंद्र अग्रवाल, जितू बना,प्रमोद भार्गव, मां रेणुका महिला मंडल,परशुराम युवा सेना,पटिया क्लब सहित उनके मित्र गण,परिवार जन,कालोनी वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User