26 से 30 नवंबर तक गुना संसदीय क्षेत्र में रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ₹200 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास

Nov 25, 2025 - 17:33
Nov 25, 2025 - 17:33
 0  27
26 से 30 नवंबर तक गुना संसदीय क्षेत्र में रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ₹200 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास

गुना/अशोकनगर/शिवपुरी/भोपाल (आरएनआई) केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य म. सिंधिया 26 से 30 नवंबर 2025 तक गुना संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग ₹200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त होंगी।

अपने प्रवास के दूसरे दिन, 27 नवंबर को सिंधिया गुना में जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद मुदरा हनुमान (वि.स. बमोरी), सिंघवासा, गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (भूमिपूजन), पटवई हाई स्कूल तथा करोद सबस्टेशन सहित कई स्थलों पर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसी दिन वे शिवपुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भी में शामिल होंगे ।

28 नवंबर को केंद्रीय मंत्री खोनकर में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन वे गुना में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे तथा दिव्यांगजनो को ट्राइसाइकिल वितरित करेंगे। इसके बाद सिंधिया चंदेरी पहुँचकर चंदेरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।


इसके बाद 29 नवंबर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना में व्यवसायी वर्ग के साथ बैठक करेंगे, पत्रकार भवन का उद्घाटन करेंगे तथा कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के उपरांत वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0