अंबेडकर वार्ड में विकास कार्य अटके, नाराज़ जनता का नगर परिषद पर घेराव

Nov 25, 2025 - 17:32
Nov 25, 2025 - 17:33
 0  0
अंबेडकर वार्ड में विकास कार्य अटके, नाराज़ जनता का नगर परिषद पर घेराव

कुंभराज (गुना) (आरएनआई) अंबेडकर वार्ड क्रमांक 1 में लंबे समय से स्वीकृत विकास कार्यों को शुरू न किए जाने से नाराज़ वार्डवासियों ने आज बड़ी संख्या में नगर परिषद कुंभराज का घेराव किया। लोगों ने बताया कि वार्ड में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के काम स्वीकृत होने के बाद भी महीनों से रुके पड़े हैं, जिससे जनता को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने कहा कि कई बार शिकायतों और निवेदनों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जर्जर सड़कें, टूटी नालियाँ, अंधेरी गलियाँ और पेयजल की समस्या अब नागरिकों की सहनशक्ति से बाहर हो चुकी हैं। इस उपेक्षा से आक्रोशित होकर आज सभी लोगों ने मिलकर नगर परिषद पहुंचकर अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

जनता की शिकायतों और लंबे समय से चल रही परेशानियों को देखते हुए वार्ड पार्षद संतोष अहिरवार भी मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाया। पार्षद अहिरवार ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि—

1. वार्ड क्रमांक 1 में स्वीकृत सभी विकास कार्यों की कार्ययोजना तत्काल जारी कर काम शुरू किया जाए।


2. संबंधित ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करें।


3. महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर तुरंत प्रारंभ कराया जाए।

पार्षद अहिरवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं हुए, तो वे वार्डवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक माध्यम से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

आज का यह घेराव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन वार्डवासियों की एकजुटता और नाराज़गी ने प्रशासन का ध्यान जरूर खींचा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0