24 बच्चों को चिन्हित कर उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर डॉ0 आर0 के0 गौतम द्वारा लखनऊ भेजा गया
शाहजांहपुर (आरएनआई) आज जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद शाहजहापुर में सिप्स अस्पताल संस्थान द्वारा स्माईल ट्रेन प्रोजेक्ट शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जन्म से काटें होठ व जन्म से कटे तालू वाले बच्चों का निःशुल्क उपचार व ऑपरेशन के लिये राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सहयोग से 24 बच्चों को चिन्हित कर उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा लखनऊ भेजा गया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0आर0के0 गौतम ने बताया जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर आर0बी0एस0के0 की मोबाइल हेल्थ टीम कार्य करती है सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जा कर पंजीकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है,और अस्वस्थ बच्चों को चिन्हित करके निःशुल्क उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में भेजा जाता हैं ।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नेपाल सिंह ,डी0आई0सी0मैनेजर संतोष कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



