22 करोड़ के कलेक्ट्रेट भवन में अब भी खामियां, बारिश से पहले व्यवस्था पर उठे सवाल
गुना के नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय जो लगभग 22 करोड़ में बनकर तैयार होकर 2018 में हैंडओवर हुआ था,जिसमें कई खामिया थी और आज भी।
वर्तमान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जनसुनवाई को लेकर नवाचार करते हुए हाल की जगह बाहर गैलरी एवं बीच स्थित स्पेस में सभी अधिकारियों एवं स्टाफ को बैठकर ब्लॉक वाई सुनवाई शुरु की हैं, सुनवाई ठीक हैं खुले स्थान पर, परंतु 20 जून से बारिश शुरू होने वाली हैं तब क्या यह व्यवस्था सुचारू चल पाएगी। क्योंकि एक इमेज मिली हैं जिसमें हाल के बाहर खुले स्पेस में धूप से छाँव और बरसात में बचाव देने वाली छत (डोम) पिछले चार साल से डेमेज हैं। और बरसात का पानी कलेक्ट्रेट के नीचे एवं ऊपर स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा अधिकारियों के ऑफिस में घुसता हैं,जिसका समाधान आज तक नहीं हुआ हैं?
जय हो सरकार और ठेकेदार की जो यह बड़ी खामी या घटिया निर्माण नहीं दिखाई दिया, और न ही इसकी जांच हुई?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)