2027 में बम्पर जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस रहे तैयार - सुशील त्रिपाठी

कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा सर्वोपरि - सुशील त्रिपाठी

Monday, March 17, 2025 - 20:40
Updated: 2 years ago
0
2027 में बम्पर जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस रहे तैयार - सुशील त्रिपाठी

सुलतानपुर (आरएनआई) भाजपा के नये जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का दूसरे दिन बिजेथुआ धाम जाते समय भाजपाइयों ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत किया।सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे का सुलतानपुर पहुंचने पर स्वागत किया।इसके बाद पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी आदि के साथ महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।वही जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पाण्डे बाबा धाम का दर्शन-पूजन के बाद कादीपुर पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।जगह-जगह हुए कार्यकर्ताओं व समर्थकों के स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सबका आभार जताया और कहा आप द्वारा किया गया स्वागत दिल को छूने वाला है।उन्होंने जगह-जगह कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा हमारे लिए कार्यकर्ता का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहेगा।भारतीय जनता पार्टी विचारधारा की पार्टी है।सर्व समाज की पार्टी है।जिसमें कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ व पूंजी है।मिशन - 2027 में बम्पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस तैयार रहना होगा।पार्टी की नीति-रीति व सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी को बिजेथुआ महावीरन धाम जाते समय टेढ़ुअई,टाटियानगर, महादेवपुर चौराहा,बरौसा बाजार, मोतिगरपुर समेत डेढ़ दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ।कादीपुर के पटेल चौक पहुँचने पर विधायक राजेश गौतम,नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान,ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र,लालमणि सिंह, मोहित सिंह आदि ने माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।बिजेथुआ महावीरन धाम पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा,मण्डल अध्यक्ष विक्की वर्मा आदि ने स्वागत किया।इसके बाद जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डा.आरए.वर्मा ने बिजेथुआ महावीरन धाम जाकर हवन- पूजन कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।आज विभिन्न कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,ज्ञान प्रकाश जायसवाल,डॉ प्रीति प्रकाश,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह,सर्वेश मिश्रा,रमेश शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, आलोक आर्या, विनोद सिंह,संजय त्रिलोकचंदी,सुनील वर्मा,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,आशीष सिंह रानू,प्रदीप शुक्ला, राजेश सिंह,मनोज मौर्या, राजित राम, जगदीश चौरसिया, बबिता तिवारी, सहकारी बैंक डायरेक्टर अजय सिंह लीडर व किन्नू तिवारी, डॉ रामजी गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी, संजय सोमवंशी,काली सहाय पाठक, इन्द्रदेव मिश्रा, संदीप मिश्रा, रेखा निषाद, ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला, डिंपल सिंह व योगेंद्र सिंह,डॉ संतोष सिंह, डॉ वीपी सिंह,रामेंद्र प्रताप सिंह प्रदीप शर्मा, सुभाष वर्मा,दान बहादुर तिवारी,भूपेंद्र पाठक, धर्मेन्द्र द्विवेदी,हरिशंकर वर्मा समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User