19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- 'यह मेरे लिए घर वापसी जैसा'

Friday, July 31, 2026 - 14:11
0
19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- 'यह मेरे लिए घर वापसी जैसा'

कोलकाता। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को करीब 19 वर्ष बाद कोलकाता पहुंचीं। शहर पहुंचने पर उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए अपने घर लौटने जैसा अनुभव है। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द, दोनों भावनाओं के साथ लौटी हूं।"

तस्लीमा नसरीन लंबे समय तक कोलकाता में रहीं, लेकिन वर्ष 2007 में उनके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था। इससे पहले वर्ष 2003 में उनकी पुस्तक *द्विखंडित* पर तत्कालीन पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। उन पर पुस्तक के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।

करीब दो दशक बाद कोलकाता लौटने पर तस्लीमा नसरीन ने शहर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इसे "घर वापसी" जैसा बताया। उन्होंने कहा कि इस शहर से उनकी अनेक यादें जुड़ी हैं और यहां लौटकर उन्हें खुशी के साथ-साथ पुराने दिनों की कसक भी महसूस हो रही है।

तस्लीमा नसरीन 1 अगस्त को कोलकाता में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रख्यात साहित्यकार शिर्षेंदु मुखोपाध्याय के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User