18 तथा उससे अधिक आयु के मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें - डा. राजीव अग्रवाल

Saturday, October 7, 2023 - 21:06
Updated: 3 years ago
0

सासनी, (आरएनआई) 7 सितंबर। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में प्रार्थना सभा में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को मतदान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी को मतदान करने का अधिकार है। जो 18 वर्ष के हैं या अठारह वर्ष आयु से अधिक है वह सभी लोग अपने मत का प्रयोग कर जन प्रतिनिधि चुन सकते है।
उन्होंने कहा कि मतदान कर देश के विकास और अपने समुदाय में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जब अधिकांश नागरिक सहमत हों तो आप किसी भी कानून को निरस्त कर सकते हैं। मतदान अपनी सरकार के साथ अधिकारिक नागरिक रूप से जुड़ने का एक तरीका है। अपनी आवाज सुनी और उन लोगों के विचारों का प्रतिनिधित्व करके दुनिया में बदलाव लाना महत्वपूर्ण है, जिनके पास कोई आवाज नहीं है। मतदान करने से नागरिकों को देश को बेहतर अधिकार और सुरक्षा प्रदान की जाती है। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक संजय कुमार ने छात्र  छात्राओं को  मतदान के बारे में और एक जिम्मेदार योगदानकर्ता कैसे बनें, इसके बारे में जानकारी प्रदान की गई। कहा कि अपनी सरकार को नियंत्रित करने के लिए मतदान करना एक महत्वपूर्ण तरीका है। मतदान अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्रों को चिन्हित करके अपने अपने क्षेत्रो के बीएलओ द्वारा फॉर्म छह भरवाने के लिये प्रेरित किया। तथा ईएलसी क्लब का गठन किया गया । इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, श्रीमती नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, राम शिवम कुशवाह, खिलाड़ी तथा छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User