15 अगस्त के लिए रेल्वे सतर्क, स्टेशन पर GRP और RPF मुस्तैद, बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था और सख्त चेकिंग

Sunday, August 11, 2024 - 20:19
Updated: 2 years ago
0
15 अगस्त के लिए रेल्वे सतर्क, स्टेशन पर GRP और RPF मुस्तैद, बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था और सख्त चेकिंग

भोपाल (आरएनआई)15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।भोपाल मंडल की सभी रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्टों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

RPF मुस्तैद 
इस दौरान, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिसके तहत जीआरपी और रेसुब द्वारा संयुक्त रूप से भोपाल मंडल के सभी स्टेशनों, रेल गाड़ियों, पार्सल कार्यालयों, रेल परिसरों, और रेलवे के महत्वपूर्ण संस्थानों एवं भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

हर तरफ़ नजर 
रेलवे सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी, और इस दिशा में डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी, डीएफएमडी, एचएचएमडी और अन्य आधुनिक उपकरणों का समुचित उपयोग किया जा रहा है। विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई कमी न हो और स्वतंत्रता दिवस समारोह के समय संभावित आतंकवादी हमलों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

GRP भी तैनात 
रेसुब के साथ ही, जीआरपी को भी संवेदनशील स्थानों पर हथियारों के साथ तैनात किया गया है। श्री प्रशांत यादव ने भोपाल मंडल के सभी रेसुब पोस्ट प्रभारियों को निर्देशित किया है कि समुचित सुरक्षा व्यवस्था बरतने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

रेल्वे की अपील 
इस अवसर पर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा, “रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं कि किसी भी प्रकार का असुरक्षा का माहौल न बने। यात्रियों से भी आग्रह है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें, जिससे हम समय रहते उचित कार्रवाई कर सकें।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User