14 अप्रैल से शुरू हुए सीआईएसएफ इकाई एनएफएल विजयपुर गुना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन
गुना (आरएनआई) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनएफएल विजयपुर की अग्निशमन शाखा द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह की शुरुआत 14 अप्रैल को शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनएफएल के कार्यकारी निदेशक श्री विनय कुमार गुप्ता और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई प्रभारी स्वप्निल उबाले, उप कमांडेंट एवं अग्निशमन शाखा के सहायक कमांडेंट देबी प्रसाद चालक, इंस्पेक्टर कपिल देव, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी मरकाम एवं आसूचना प्रभारी कुलविंदर सिंह एवं सब इंस्पेक्टर गौरव यादव उपस्थित रहे | इसके साथ ही मैनेजमेंट से चीफ मैनेजर विक्रम रावत मानव संसाधन एनएफएल संयंत्र के सभी विभाग अध्यक्ष, सभी यूनियन के पदाधिकारीगण, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी अधिकारीगण व अन्य बल सदस्य, डीपीएस व नवकुंज विद्या मंदिर स्कूल के अध्यापक, स्कूली बच्चे, पुरस्कार विजेता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इकाई प्रभारी स्वप्निल उबाले, उप कमांडेंट ने संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी उपस्थित गणमान्य एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया।
इस सप्ताह के दौरान पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्नि से बचाव से संबंधित जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें प्राथमिक अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता, विभिन्न वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता, घरेलू महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं व अग्निशमन बल सदस्यों द्वारा फायर मॉक ड्रिल का अभ्यास इत्यादि का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों के प्रोत्साहन को बढ़ाने के लिए फायर संबंधित कार्यक्रम में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस सप्ताह में अग्निशमन कर्मियों द्वारा रेस्क्यू तथा लाइव अग्निशमन प्रदर्शन किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र के लोगों में अग्नि से बचाव के तरीके भी सिखाए गए। अंत में सहायक कमांडेंट देबी प्रसाद चालक द्वारा सभी प्रतिभागियों व अन्य अतिथियों को धन्यवाद किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)