12वींं की स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, दिल में छेद था

Monday, April 3, 2023 - 11:33
Updated: 4 years ago
0
12वींं की स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, दिल में छेद था

शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक 17 साल छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा वैष्णवी अग्रवाल पुत्री प्रवीण अग्रवाल ने इस बार 12वीं कक्षा के एक्जाम दिए थे। बताया गया है कि वैष्णवी एक होनहार छात्रा थी।

वैष्णवी के दिल में जन्म से ही छेद था। वैष्णवी के परिजनों ने वैष्णवी को दिल्ली के एम्स में दिखाया था उसके दिल का ऑपरेशन 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद होना था। वैष्णवी अपनी 17 साल की आयु पूरा करने जा रही थी लेकिन आज उसे दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई वैष्णवी के दुखद निधन के बाद परिजनों में शौक का माहौल व्याप्त है।

वैष्णवी के 12वीं कक्षा के एग्जाम पूरे हो चुके थे। वैष्णवी को आज अपनी मौसी के यहां निकलना था इसी दौरान वह अपनी किसी फ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User