10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने अभियान चलाकर लाभार्थियों से सम्पर्क करेगी भाजपा

गुना लोकसभा टोली के संयोजक बनाए गए महेंद्र सिंह किरार, पहले चरण की कार्यशाला भोपाल में आयोजित

Feb 10, 2024 - 18:53
Feb 10, 2024 - 18:53
 0  1.8k
10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने अभियान चलाकर लाभार्थियों से सम्पर्क करेगी भाजपा

गुना (आरएनआई) लोकसभा चुनाव 2024 में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी भारतीय जनता पार्टी 25 फरवरी से लाभार्थी सम्पर्क अभियान शुरु करने जा रही है। अभियान संचालित करने के लिए गुना लोकसभा टोली का संयोजक जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार को नियुक्त किया गया है। जबकि अशोकनगर की जिला पंचायत सदस्य शीला जाटव और शिवपुरी में सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
लाभार्थी सम्पर्क अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इसको लेकर तीन चरण में आयोजित होने वाली कार्यशाला का पहला चरण भोपाल में सम्पन्न हुआ। 8 फरवरी को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी 29 लोकसभा सीट के संयोजक और सह संयोजकों को वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, अभियान के संयोजक और गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अभियान की सह संयोजक सीमा सिंह, सह संयोजक व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उप मुख्यमंत्री व लाभार्थी सम्पर्क अभियान के कलस्टर प्रभारी राजेंद्र शुक्ल, अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी अलका गुर्जर ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में बताया गया कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण मिशन है। जिसके तहत टोली संयोजक और सह संयोजक के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर-घर जाकर सम्पर्क करेंगे। अभियान को लेकर द्वितीय चरण की कार्यशाला लोकसभा और तृतीय चरण की कार्यशाला मण्डल स्तर पर आयोजित की जाएगी। ताकि सभी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित कर अभियान संचालित करने के लिए 3 दिन निर्धारित किए जा सकें। भोपाल में आयोजित बैठक में महेंद्र सिंह किरार के अलावा सह संयोजक शीला जाटव सहित 29 लोकसभा सीटों के सभी संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0