होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की जयंती पर सीपीआर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी जीवनरक्षक प्रशिक्षण

Saturday, November 15, 2025 - 21:16
Updated: 11 months ago
0
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की जयंती पर सीपीआर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी जीवनरक्षक प्रशिक्षण

फतेहपुर (आरएनआई) प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सत्यनारायण श्रीवास्तव की 118 वीं जयंती पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर जागरूकता अभियान चलाया।

डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर प्रशिक्षण स्व0 डॉ सत्यनारायण भारती विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल अरबपुर, साई सिटी इंटर कॉलेज जयरामनगर, सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में दिया गया। डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को हम कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है और जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 30 बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है। अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दे। साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व 2 बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। डॉ अनुराग ने स्वर्गीय डॉ सत्यनारायण भारती विद्यालय हायर सेकंडरी स्कूल अरबपुर डॉ सत्यनारायण जी की 118 वीं जयंती मनाई। सर्वप्रथम डॉ अनुराग श्रीवास्तव व उनके अनुज अभिनव श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हेमंत त्रिपाठी द्वारा विद्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात डॉ अनुराग ने बताया कि डॉ सत्यनारायण जी उनके नाना थे और वह योग्य होम्योपैथिक चिकित्सक थे। निर्धनों की चिकित्सा निःशुल्क करते थे। समाज के लिये हमेशा समर्पित रहते थे। नगर पालिका परिषद, आर्य समाज, रामलीला कमेटी व जनपद के कई विद्यालयों में प्रबन्धक व सदस्य रहते हुए अपनी सेवाएं दीं। उन्हीं के आदर्शों के अनुगामी बनकर डॉ अनुराग द्वारा सेवा का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर डॉ अनुराग ने सभी 360 बच्चों को बिस्कुट प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ हेमंत त्रिपाठी, पवन सिंह, जवाहर सिंह व अध्यापक राजकुमार वर्मा, उदयचंद पटेल, कमल कुमार सविता, मनोज कुमार, राकेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User