हैप्पी न्यूट्रिशन सेंटर द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
कांकेर (आरएनआई) हैप्पी न्यूट्रिशन सेंटर, कांकेर में आज सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यूट्रिशन केंद्र के प्रमुख संचालक मनीष जी और रिचा ठाकुर ने उपस्थित नगर के गणमान्य शिक्षकों का गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ होने की कामना की।प्रमुख संचालक मनीष जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए छात्र आज बड़े-बड़े पदों पर हैं और समाज की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी गुरुजनों का सम्मान कर रहे हैं और हैप्पी न्यूट्रिशन सेंटर भी देशवासियों की सेवा में लगी हुई है।
डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, सेवा निवृत्ति प्राचार्य ने हैप्पी न्यूट्रिशन सेंटर के सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक अवसर है।हैप्पी न्यूट्रिशन सेंटर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



