हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

सोमवार को तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव।

Monday, July 22, 2024 - 11:18
0
हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

शिमला (आरएनआई) सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के सदन सभागार में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं. इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं. हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User