हाथरस को मिली अटल कन्वेंशन सेंटर की सौगात, प्रभारी मंत्री ने किया भूमि पूजन
हाथरस(आरएनआई) महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मंत्री/मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर ने सलामी दी।अवस्थापना विकास निधि के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में तहसील सदर हाथरस के ग्राम हतीसा भगवन्तपुर में अटल कन्वेंशन सेन्टर व गेस्ट हाउस निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता तथा मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाह की गरिमामई उपस्थिति व जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित की उपस्थिति में विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि जनपदवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। लगभग 200 लोगों की क्षमता वाले इस कन्वेंशन सेंटर में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पाता था, लेकिन इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और जनपद को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आयोजन स्थल प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर परिसर में अतिथियों के ठहरने हेतु गेस्ट हाउस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बाहर से आने वाले आगंतुकों, अधिकारियों एवं अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 7 से 7.5 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।

भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है तथा लगभग एक वर्ष की अवधि में इस परियोजना के पूर्ण होकर जनसामान्य को समर्पित किए जाने की संभावना है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि यह न केवल विभिन्न आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि जनपद की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान प्रदान करेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए समस्त जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भूमि पूजन के मौके पर मा0 जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्याम सिंह, मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, मा0 ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, मा0 सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)