हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर

मन को शुद्ध एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखकर निरोगी व दीर्घायु हो: स्वामी परमार्थ देव जी

Friday, May 19, 2023 - 18:15
0
हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर

गुना। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय नि:शुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ योग शिविर का समापन किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास से मिली जानकारी अनुसार सी सी आई यूनिटी पार्क गुना में आयोजित त्रिदिवसीय योग शिविर में पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी महाराज, पूज्य स्वामी आदित्य देव जी युवा भारत केंद्रीय प्रभारी पतंजलि योग पीठ हरिद्वार, पूज्य स्वामी रित देव जी सह केंद्रीय प्रभारी ने सभी योग साधकों को तीनों दिन योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का योगाभ्यास कराया।

इसके साथ ही त्रिदिसीय योग शिविर में प्राणायाम, कपाल भांति, अनुलोम विलोभ, भ्रामरी, प्रणव आदि के बारे में जागरूक किया। पेट के रोग में मडुकासन, वक्रासन, गोमुखासन, कमरदर्द के लिए मकरासन, भुजंग आसन, शलभासन, मर्कटासन, मोटापे के लिए पवन मुक्तआसन, अर्द्धहलासन, पादवर्तासन आदि योगाभ्यास कराया गया। योग शिविर के आखिरी दिन पूज्य स्वामी जी ने योग साधकों को मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ कराकर इसका महत्व बताया। साधकों को यौगिक जौ¨गग, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक का अभ्यास कराया। योग एवं यज्ञ का महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज योग और यज्ञ के बल पर शारीरिक, चारित्रिक एवं आध्यत्मिक उन्नति करते हुए तन को निरोग मन को शुद्ध एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त रख निरोगी व दीर्घायु रहते थे। स्वामी परमार्थ देव जी ने साधकों को वैदिक यज्ञ के महत्व को बताया और कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन यज्ञ जरूर करना चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध हो सके। 

इसी परम्परा को योग ऋषि रामदेव बाबा के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही साधकों ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर अपने समस्त दुर्गुणों, व्यसनों, बुराइयों को छोड़ने व योग-प्राणायाम को प्रतिदिन करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुण्य स्वामी जी ने सम्मानित किया।इस मौके पर शिविर में भारत स्वामिभान के राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य, पतंजलि राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी, संरक्षक हरिसिंह यादव, महिला राज्य कार्यकारणी सदस्य सुधा त्रिवेदी, युवा भारत सह प्रांत प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़, भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी डॉक्टर एम के विश्वास, पतंजलि के जिला प्रभारी बाबू लाल यादव, जिला सह प्रभारी हरिओम राठौर, विकास जैन, जिला सह प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, यज्ञ नायक लीला श्रीवास्तव, युवा भारत जिला प्रभारी महेश पाल, मनेद्र यादव सहित अन्य जिलों एवं तहसील प्रभारी सहित बड़ी संख्या में नगर के योग साधक उपस्थित रहकर योगाभ्यास किया इसके साथ ही मानस भवन गुना में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यकर्ता बैठक एवं कार्यशाला संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User