हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, डीजीपी ने कहा- मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो गिरफ्तार

डीजीपी ने एसएसपी हरिद्वार और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कहा कि मुझे खुशी है कि पुलिस ने हिम्मत दिखाकर काम किया।

Monday, September 16, 2024 - 16:13
0
हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, डीजीपी ने कहा- मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो गिरफ्तार

देहरादून (आरएनआई) पुलिस ने हरिद्वार की ज्वेलरी शाॅप में हुए डकैती कांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी देते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि एक बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है। एनकाउंटर में मारे गए बादमाश की पहचान सतेंद्र पाल(32) उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई है। दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इनसे 50 लाख के गहने बरामद हुए हैं। बाकी बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उन्होंने एसएसपी हरिद्वार और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कहा कि मुझे खुशी है कि पुलिस ने हिम्मत दिखाकर काम किया। पर अभी भी चुनौती बाकी है। टीम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User