मथुरा: हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत मंत्री ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

Monday, April 14, 2025 - 17:27
Updated: 2 years ago
0
मथुरा: हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत मंत्री ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

मथुरा (आरएनआई) भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग श्रीमती गुलाब देवी  ने सेठ बी.एन. पोद्दार इण्टर कालेज से "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" थीम पर आधारित विशाल प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंत्री  के  विधायक बल्देव  पूरन प्रकाश , अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।

उक्त प्रभात फेरी/ रैली सेठ बी.एन. पोद्दार इण्टर कालेज से भगत सिंह पार्क डैम्पियर नगर तक "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" टैग लाइन वाले पोस्टर बैनर एवं झण्डे के साथ निकली। प्रभात फेरी में जनपद के 19 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें, वी०डी०पी० राजकीय इ०का० मथुरा, राजकीय उ०मा०वि० लोहवन मथुरा, सेठ बी०एन०पोददार इण्टर कॉलेज मथुरा, आचार्य चदण महाप्रभु उ०मा०वि० औरंगाबाद मथुरा, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इण्टर कॉलेज मथुरा, किशोरी रमण गर्ल्स इण्टर कॉलेज मथुरा, किशोरी रमण इण्टर कॉलेज मथुरा, श्री कृष्ण इ०का० गोकुल मथुरा, पुलिस मॉडन पब्लिक स्कूल मथुरा, श्री गुरु कार्णि इ०का० महावन मथुरा , चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज मथुरा, ल०प०च० आर्य कन्या इ०का० मथुरा, इस्लामिया इण्टर कॉलेज मथुरा, क्लैन्सी इण्टर कॉलेज मथुरा, प्रेमदेवी अग्रवाल गर्ल्स इ०का० मथुरा, ब्लैक स्टोन गर्ल्स इण्टर कालेज, जवाहर इ०का० मथुरा, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मथुरा तथा डी०ए०वी० इ०का० मथुरा के छात्र छात्राओं ने विशाल प्रभात फेरी/ रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में स्काउट, एन.सी.सी, एन.एस.एस आदि के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User