स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी घोषितःस्वागत

Friday, November 3, 2023 - 20:33
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-3 नवंबर। नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने व उनका समाधान कराये जाने के लिए गठित संगठन स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर स्वीकृति मिलने के बाद कमेटी घोषित कर दी गई है।          


नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के संगठन स्वायत्त  शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व की स्वीकृति पर प्रांतीय  महामंत्री चंद्रशेखर द्वारा स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ नगर पालिका परिषद हाथरस के कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजू सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण सारस्वत कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजन सिंह महामंत्री, छोटेलाल सहायक महामंत्री, सुनील कुमार, पप्पू व अमित कुमार मंत्री, शिवकुमार संगठन मंत्री, दिनेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, सोनू शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष, राजीव कुलश्रेष्ठ ऑडिटर, आशीष अस्थाना ऑडिटर, शमसुद्दीन व रामेश्वर मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए हैं।


उक्त कमेटी की घोषणा के बाद नगर पालिका परिषद के साथी कर्मचारियों द्वारा उक्त सभी पदाधिकारियों  का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User