स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर में प्रथम एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया

Monday, February 12, 2024 - 15:58
Updated: 3 years ago
0
स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर में प्रथम एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया

शाहजांहपुर (आरएनआई) शिविर के कार्य सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में समस्त स्वयंसेवी अजीजगंज ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

शिविर के बौद्धिक सत्र की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान के साथ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. दुर्ग विजय ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन में बताया कि"मतदान एक नागरिक का अधिकार है, साथ ही यह एक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं। एक मतदान से सरकारें बदल सकती हैं, देश का विकास हो सकता है और समाज में बदलाव आ सकता है। इसलिए, सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए। सारस्वत पांडे ,करण प्रताप सिंह ,अभिषेक सिंह ,साक्षी मिश्रा, साक्षी सिंह ,मुस्कान, गार्गी, बृजेश आदि स्वयंसेवियों का सराहनीय योगदान रहा ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User