स्वामित्व योजना अंतर्गत कादीपुर ब्लाक सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित

Saturday, January 18, 2025 - 14:27
Updated: 2 years ago
0
स्वामित्व योजना अंतर्गत कादीपुर ब्लाक सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर ब्लाक सभागार में आज स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव से आमजन रुबरु हुए।

बतौर मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम की उपस्थिति में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत में स्वामित्व योजना अंतर्गत देश के पचास हजार गांवों में 58 लाख किसानों को घरौनी वितरण किया जा रहा है।उसी योजना का एक भाग आज घरौनी का वितरण और योजना के लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ सीधा संवाद कादीपुर ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया है।इस योजना के अंतर्गत समावेशी समाज, भूमि प्रशासन,सतत आवास एवं आर्थिक वृद्धि ग्रामीण भारत को संपत्ति के स्वामित्व के माध्यम से भारत को सशक्त बनाना है।मंचस्थ अतिथियों द्वारा कादीपुर ब्लाक के अल्देमऊ नूरपुर में 172, गोपालपुर नमाजगढ़ में 190,खतीवपुर में 92,खिजिराबाद में 23 सैदपुर कलां में 120 कुल पांच गांवों के लोगों को घरौनी वितरित किया।उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने घरौनी उपयोगिता को लेकर उपस्थित लोगों को बताया। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों ने पूरी तन्मयता से सुना।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने स्वच्छता एवं नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ श्रवण मिश्रा,पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकुमार यादव, वरिष्ठ लिपिक अरुणदेव तिवारी,जोखू राम,भारत राणा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User