स्पर्श कुष्ठ अभियान की जन जागरूकता के लिए रवाना हुआ प्रचार प्रसार वाहन

Wednesday, January 31, 2024 - 16:36
Updated: 3 years ago
0
स्पर्श कुष्ठ अभियान की जन जागरूकता के लिए रवाना हुआ प्रचार प्रसार वाहन

शाहजांहपुर (आरएनआई) कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर से स्पर्श कुष्ठ जन जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ गोविंद स्वर्णकार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार वाहन को रवाना किया।

जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया यह जागरूकता अभियानसे 13 फरवरी 2024 तक जनपद में चलेगा। कुष्ठ रोग जीवाणुओं से होने वाला एक सामान्य बीमारी है, यह मुख्य रूप से चमड़ी और तंत्रिकाओं को प्रभावित करती है। यह छुआछूत का रोग नहीं है यह अन्य बीमारियों की तरह खासने व छींकने से फैलता है। त्वचा पर शून्य दाग धब्बों की जांच अवश्य कराएं । इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है ।कुष्ठ रोग होने पर शीघ्र नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र जाएं, इसका पूर्ण उपचार संभव है। कुष्ठ रोग की दवा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। शरीर पर दूधिया सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता है। कुष्ठ रोग पूर्णतया  उपचार होने से 6 माह या 12 माह के इलाज़ से पूर्णता ठीक हो जाता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  पी पी श्रीवास्तव, यूनिसेफ से हुदा जेहरा,डीसीपीएम पुष्पराज गौतम ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवम सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा,  इत्यादि लोग उपलब्ध रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User