सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Wednesday, June 11, 2025 - 18:48
Updated: 1 year ago
0
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

फतेहपुर (आरएनआई) सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ब्राह्मण समाज व हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को थरियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराऔ में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। 

बताते चलें कि बुधवार को सचिन पुत्र राजेश कुमार निवासी हाशिमपुर भेदपुर थाना थरियांव ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर ब्राह्मण समाज व हिन्दू धर्म पर अभद्र टिप्पणी किया था। जिसका स्क्रीन शॉर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। थरियांव थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक सचिन पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार कर न्यायालय भेज दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User