सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है

Feb 29, 2024 - 22:42
Feb 29, 2024 - 22:42
 0  6.9k
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है

रतलाम (आरएनआई) सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय आदिवासी पार्टी के एमएलए पर 323, 294, 506, 327, 384, 34 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला एक करोड़ की अवैध वसूली की शिकायत का बताया जा रहा है।

रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एफआईआर दर्ज, मेडिकल संचालक को धमकाकर मांगे एक करोड रुपए, SP राहुल कुमार लोढा ने मीडिया को बताया कि - 24 फरवरी को मेडिकल संचालक तपन राय ने मामले की शिकायत की ,जांच SDOP से कराई गई जो सही साबित हुई जिसके बाद गैर जमाती धाराओं में विधायक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है, विधायक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0