सैफ हमले की जांच में आया नया मोड़, शरीर के घावों और कपड़ों के कट्स का होगा मिलान

सैफ अली खान पर हुआ हमले के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने सैफ के कपड़े और खून के नमूने जमा किए हैं, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 

Saturday, January 25, 2025 - 16:00
0
सैफ हमले की जांच में आया नया मोड़, शरीर के घावों और कपड़ों के कट्स का होगा मिलान

मुंबई (आरएनआई) मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले में अब एक नया मोड़ आया है। इन्वेस्टिगेशन के तहत जांच के लिए अभिनेता के खून के नमूने और कपड़े जमा किए गए थे। अब इसकी जांच होगी। पुलिस विभाग में चर्चा ये भी है कि सैफ हमले के समय कुछ और पहने थे और जब वह घर से निकले तो उनके शरीर पर कुछ और था। हमले के समय करीना घर में हीं मौजूद थीं, लेकिन वह किस वजह से ही घर में रुकीं और सैफ के साथ अस्पताल नहीं गईं, उस 'वजह' में ही पूरे मामले की गुत्थी छिपी हुई बताई जा रही है।

हमले के वक्त सैफ अली खान ने जो कपड़े पहने थे, उन्हें जांच के लिए पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा घटना की रात आरोपी शरीफुल इस्लाम द्वारा पहने गए कपड़ों पर भी खून के धब्बे पाए गए हैं, जिसके लिए सैफ अली खान के खून के नमूने भी लिए गए हैं।

शुक्रवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपियों की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी। अदालत ने कहा कि मामले में पर्याप्त प्रगति हुई है और अन्य परिणामी पहलुओं की जांच करना आवश्यक है। अपराध गंभीर है और सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है। मुंबई पुलिस ने सैफ हमले मामले में हमलावर के और साथियों के शामिल होने का संदेह जताते हुए आरोपी की आगे की हिरासत की मांग की थी।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर पिछले सप्ताह एक चोर ने हमला किया था, जिसकी बाद में पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई, जो चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसा था। आरोपी के साथ हिंसक झड़प के बाद सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से वार किए गए। हमले के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया।

बुधवार को मुंबई पुलिस को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर आरोपी के कई फिंगरप्रिंट मिले। पुलिस को बिल्डिंग की सीढ़ियों, शौचालय के दरवाजे और उनके बेटे जेह के कमरे के दरवाजे के हैंडल पर आरोपी के फिंगरप्रिंट मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान के घर पहुंचने से पहले तीन घरों में घुसने की कोशिश की थी। मुंबई पुलिस उनका मानना है कि खोजे गए फिंगरप्रिंट जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को मंगलवार को सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User