सैनी बाईपास प्रस्ताव का ट्रक ऑपरेटरों ने किया विरोध, डीएम से की मुलाकात

Thursday, October 9, 2025 - 20:05
Updated: 1 year ago
0
सैनी बाईपास प्रस्ताव का ट्रक ऑपरेटरों ने किया विरोध, डीएम से की मुलाकात

फतेहपुर (आरएनआई) असनी पुल के मरम्मत के कारण लखनऊ मार्ग पर लगने वाले जाम का मुद्दा अनुश्रवण समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये जाने व भारी वाहनों को कौशांबी जनपद के सैनी मार्ग से भेजे जाने के प्रस्ताव की जानकारी होने पर जिले के ट्रांसपोर्टरों ने विरोध जताते हुए डीएम से मिलकर वार्ता की साथ ही रूट परिवर्तन से स्थानीय ट्रांसपोर्टरों व सरकार को होने वाले नुकसान बताते हुए ऐसे किसी प्रस्ताव को लागू नही किये जाने की मांग किया।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश गिट्टी मौरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह बब्लू के नेतृत्व में ट्रक ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह से अनुश्रवण सिमिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा रायबरेली, सुलतानपुर, फैज़ाबाद, अकबरपुर श्रावस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर आदि जनपदों को जाने वाले भारी माल वाहनों को जनपद की जगह सैनी से बाईपास किये जाने के निर्णय पर आकोश ज़ाहिर करते हुए इसे जनपद के ट्रांसपोर्टरो को भारी नुकसान बताया। डीएम से वार्ता में प्ररिनिधिमण्डल ने बताया कि इन मार्गाे में जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद से रायबरेली वाया ही विकल्प है। राष्ट्रीय राजमार्ग फ़तेहपुर, हुसैनगंज-डलमऊ भारी वाहनों को रोकने से मोटर मालिकों को काफी नुकसान होगा। प्रदेश में चल रहे विकास कार्य बाधित होंगे। साथ ही व्यवसाय से जुड़े लोगों की रोजी रोटी प्रभावित होगी। मोटर मालिकों को बैंक की क़िस्त बीमा की राशि अदा करने में समस्याओं का आमना करना पड़ेगा। बताया कि असनी पुल बंद होने के बाद डलमऊ का पुल ही आसान विकल्प है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्ग को पीडब्लूडी से मरमत कराए जाने व सातमील से डलमऊ मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग किया। इस मौके पर डॉ अतुल त्रिवेदी, अजीत सिंह चौहान, सुशील गुप्ता, भोला सिंह, पुतान सिंह, कामता सिंह, शीलू गुप्ता, शुभम गुप्ता, अरविंद सिंह आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User