सुलतानपुर: सेवा भारती कादीपुर जिला की कार्यकारिणी को विभाग अध्यक्ष डॉ सलिल श्रीवास्तव ने किया घोषित

Sunday, December 22, 2024 - 19:01
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: सेवा भारती कादीपुर जिला की कार्यकारिणी को विभाग अध्यक्ष डॉ सलिल श्रीवास्तव ने किया घोषित

सुलतानपुर (आरएनआई) सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चालित एक प्रकल्प है। इसके मुख्य कार्य हैं - शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुलतानपुर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने सेवा भारती कादीपुर जिला कार्यकारिणी के घोषणा समारोह में कहा। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने बताया कि यह एक गैर-सरकारी संगठन है जो कि भारतीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सामाजिक आर्थिक रूप से हाशिए वाले, जनजातीय और स्वदेशी समुदायों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। 

यह हजारों केंद्रों के अपने देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सहायता, शिक्षा, साथ हीं स्वाबलंबन के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे कई कल्याणकारी और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को शुरू करके शहरी झोपड़पट्टियों और पुनर्वास कॉलोनियों के बीच भी काम करता है। यह सैंकड़ों जिलों में साल भर लाखों गतिविधियों को चलाता है। 

आपदा (बाढ़, भुकम्प, आदि) के समय बढ़-चढ़कर समाज हर हिस्से में सहायता के लिए बिना भेद-भाव तत्पर रहती है। 

कादीपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा सुलतानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष डॉ सलिल श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि कादीपुर जिला कार्यकारिणी में जिला संरक्षक प्रेम प्रकाश जायसवाल, वंशराज द्विवेदी, अध्यक्ष डॉक्टर संजीव पांडेय ,उपाध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, डॉक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल, प्रचार प्रमुख अश्वनी सिंह, सह प्रचार प्रमुख नितेश तिवारी, शिक्षा आयाम प्रमुख संगीता आर्य, सह आयाम शिक्षा प्रमुख डॉ मनोज, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ अशोक चौरसिया, सहस्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ विकास सिंह, संस्कार आयाम प्रमुख उर्मिला सिंह,सह संस्कार आयाम प्रमुख श्याम नारायण तिवारी, सामाजिक आयाम प्रमुख रामसागर निषाद, सहसामाजिक आयाम प्रमुख श्याम चंद्र श्रीवास्तव, स्वावलंबन आयाम प्रमुख जय नाथ निषाद, सह स्वावलंबन आयाम प्रमुख अजय बहादुर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा, देवेश राणा, रणविजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे, रमेश मोदनवाल बनाए गए। कार्यक्रम के अन्त में विभाग संघचालक डॉ एके सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के कार्यो कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सेवा भारती के विभाग प्रमुख सन्दीप, डॉ जेबी सिंह, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User