सेवा पखवाड़ा में दसवां आयुर्वेद दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न, विधायक पन्नालाल शाक्य व कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने दी स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा
गुना (आरएनआई) सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार को दसवां आयुर्वेद दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इस वर्ष का थीम “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” रहा।
कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य, विकास जैन, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र रघुवंशी, जिला आयुष अधिकारी जी.एस. गनावे सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा आयुर्वेद भारत की अमूल्य धरोहर है। इसे हमें किसी भी परिस्थिति में छोड़ना नहीं है, बल्कि अपनाकर आगे बढ़ाना है। आयुर्वेदिक पद्धति प्राचीन होने के साथ आज भी उतनी ही प्रभावी है।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि आयुर्वेद रोगों के मूल कारण को समाप्त करने की क्षमता रखता है। यदि लोग आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाएं तो स्वस्थ और दीर्घायु जीवन संभव है। इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया तथा आयुर्वेद औषधियाँ एवं दिनचर्या अपनाकर निरोगी रहने रहने का संदेश दिया l
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उपस्थितजनों को औषधीय पौधों का महत्व बताया गया तथा उपहार स्वरूप पौधे वितरित किए गए। अंत में आभार प्रदर्शन एवं स्मृति चिन्ह प्रदान जिला आयुष अधिकारी गुना श्री गनावे द्वारा किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



