फतेहपुर: महिला आयोग की सदस्य के फर्जी पीएस पर पत्रकार के साथ अभद्रता, प्रेस क्लब यूपी ने एएसपी से की जांच की मांग

Tuesday, September 23, 2025 - 20:40
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: महिला आयोग की सदस्य के फर्जी पीएस पर पत्रकार के साथ अभद्रता, प्रेस क्लब यूपी ने एएसपी से की जांच की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) प्रेस क्लब औफ यूपी के जिला महामंत्री एवं एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता अमित शरण बाबी पर महिला आयोग की सदस्य द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को लेकर मंगलवार को प्रेस क्लब आॅफ यूपी का एक प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हंे शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कराकर न्याय दिलाए जाने की मांग की।

प्रेस क्लब आॅफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो0 शमशाद की अगुवई में प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जहां अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अनुपस्थिति में फर्जी पीएस अरविन्द कुमार ने जनसुवाई की आड़ में एक महिला से जबरन उसकी दुकान लिखवाने का प्रयास किया। जब प्रेस क्लब आॅफ यूपी के जिला महामंत्री अमित शरण बाबी इस प्रकरण की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे तो फर्जी पीएस ने उनके साथ अत्यंत अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक व्यवहार किया। कवरेज रोकने व कैमरा छीनने का प्रयास किया और कहा कि ज्यादा सवाल-जवाब करोगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। यह कृत्य न केवल संबंधित महिला के साथ अन्याय है बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता व प्रेस क्लब आॅफ यूपी की प्रतिष्ठा पर भी सीधा आघात है। पीड़ित पत्रकार ने यह भी बताया कि इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो साक्ष्य स्वरूप उनके पास है। संगठन के अध्यक्ष ने मांग किया कि इस गंभीर प्रकरण में दोषी अरविन्द कुमार के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रवि, जिला महामंत्री अमित शरण बाबी, जिला कोषाध्यक्ष इरफान काजमी, नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र मौर्य शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User