सेबी शेयर ब्रोकरों के लिए लेकर आया समाधान योजना

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने प्रवर्तन प्रक्रियाओं का सामना कर रहे शेयर ब्रोकरों के लिए एक विवाद समाधान योजना लाने का फैसला किया है।

Monday, November 28, 2022 - 23:00
0
सेबी शेयर ब्रोकरों के लिए लेकर आया समाधान योजना
सेबी

नयी दिल्ली, 28 नवंबर 2022, (आरएनआई)। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने प्रवर्तन प्रक्रियाओं का सामना कर रहे शेयर ब्रोकरों के लिए एक विवाद समाधान योजना लाने का फैसला किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सार्वजनिक सूचना में कहा है कि प्रवर्तन कार्रवाई का सामना कर रहे और बीएसई पर अचल स्टॉक संपत्तियों में लेनदेन से रोके गए 150 शेयर ब्रोकरों के लिए समाधान योजना लाने का फैसला किया गया है।

योजना के दायरे में आने वाले शेयर ब्रोकर शर्तों का पालन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। यह समाधान योजना 19 दिसंबर को शुरू होगी और 19 जनवरी, 2023 इसकी अंतिम तारीख होगी।

सेबी ने इच्छुक ब्रोकरों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान कर समाधान योजना को सुगम बनाने की कोशिश की है। समाधान राशि के तौर पर अधिकांश ब्रोकरों को मात्र एक लाख रुपये का शुल्क ही देना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User