सेना के वीर जवानों को शिवराज सरकार का तोहफा, मेडल प्राप्त करने वालों को सम्मान में दी जाने वाली राशि बढ़ाई

Friday, March 31, 2023 - 14:45
0

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में स्थाई निवास करने वाले वीर सैनिकों को चुनावों से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है, सरकार ने सेना में दिए जाने वाले 7 अलग अलग प्रकार के मेडल प्राप्त करने वाले जवानों और अधिकारियों को दी जाने वाली नगद अनुदान राशि में वृद्धि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सरकार द्वारा जारी आदेश को पोस्ट किया गया है। 30 मार्च 2023 को जारी ये आदेश प्रदेश के सभी विभागों, विभाग अध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टर्स को संबोधित है, जिसमें कहा गया है कि अब से मप्र के स्थाई निवासी युद्ध सेवा मेडल श्रंखला एवं विशिष्ट सेवा श्रेणी के मेडल प्राप्त करने वालों को एकमुश्त राशि में वृद्धि की गई है।

आदेश में बताया गया है कि अब सर्वोतम युद्ध सेवा मेडल विजेता को 10 लाख रुपए, उत्तम युद्ध सेवा मेडल विजेता को 7 लाख रुपए, युद्ध सेवा मेडल विजेता को 5 लाख रुपये, परम विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को 5 लाख रुपये, अति विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को 2 लाख 50 हजार रुपये, सेना मेडल (विशिष्ट सेवा) विजेता को 2 लाख रुपये और विशिष्ट सेवा मैडल के विजेता को 1 लाख रुपये अनुदान राशि दी जाएगी।

आदेश में ये भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी युद्ध सेवा मेडल श्रंखला एवं विशिष्ट सेवा श्रेणी के मेडल प्राप्त करने वालों को भूमि का आवंटन नहीं किया जायेगा साथ ही ये आदेश इस दिनांक के बाद दिए जाने वाले मेडल विजेताओं के लिए लागू होंगे , आदेश से पूर्व के मेडल विजेताओं के प्रकरणों पर ये लागू नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User