सुल्तानपुर: राकेश कुमार सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष

Aug 13, 2025 - 11:47
Aug 13, 2025 - 11:47
 0  270
सुल्तानपुर: राकेश कुमार सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष

सुलतानपुर (आरएनआई) नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद का जिला अध्यक्ष बनाकर जनपद कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के मंडल अध्यक्ष डॉ उदय राज मिश्रा ने किया। नवनियुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष डॉ उदय राज मिश्रा ने अजय प्रताप सिंह,रामेंद्र सिंह,राकेश कुमार पांडे, अनिल उपाध्याय को उपाध्यक्ष, इंद्रदेव दूबे को महामंत्री, राजकुमार अम्बरीष सिंह को संगठन मंत्री, विवेक सिंह को कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह को ऑडिटर, प्रदीप उपाध्याय, संजय सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, डॉक्टर रमाकांत यादव, श्रीमती पुष्पा सिंह, विपिन कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह संगठन के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हमेशा शिक्षा शिक्षक समाज और राष्ट्र के उत्थान को लेकर के समूचे राष्ट्र में 15 लाख से अधिक शिक्षकों का महासंघ है। इस संगठन का विस्तार प्राथमिक संवर्ग से उच्च शिक्षा तक है।प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के माध्यम से शिक्षा शिक्षक समाज के बीच कार्य करने का मौका दिया है मैं इस पूरी व्यवस्था में खडा उतरने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0