सुल्तानपुर: नवरात्रि में अष्टमी तिथि पर कादीपुर की अधिष्ठात्री देवी मरी माता की पूजा सम्पन्न

पूजा का समुदाय विशेष ने किया विरोध मौके पर सीओ एसडीएम मौजूद। 

Tuesday, April 16, 2024 - 20:32
Updated: 3 years ago
0
सुल्तानपुर: नवरात्रि में अष्टमी तिथि पर कादीपुर की अधिष्ठात्री देवी मरी माता की पूजा सम्पन्न

सुल्तानपुर (आरएनआई) शक्ति संचयन पर्व नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी को कादीपुर नगर की अधिष्ठात्री देवी मरी माता का जलाभिषेक पूजन अर्चन कार्यक्रम में सभी नगर वासी महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में उपस्थित रहे। पूजा के उपरान्त एक विशेष समुदाय के लोगों की आपत्ति को कादीपुर उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे।

कादीपुर पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने कहा कि वर्तमान मरी माता स्थल दो समुदायों के बीच विवादित है।ऐसी स्थिति में जब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिसूचना जारी है तो हमसबकी शान्ति ब्यवस्था बनाये रखना जिम्मेदारी है।मरी माता स्थल पर गड़े त्रिशूल को पुलिस अभिरक्षा में रख लिया है। पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गौतम ने कहा कि अधिसूचना समाप्त होने के बाद इस मामले का निस्तारण किया जायेगा।

अभी किसी भी पक्ष को उस स्थान पर कोई गतिविधि संचालित करने की अनुमति नहीं है। फिलहाल सुबह सवेरे से चल रहे पूजन अर्चन में हजारों महिलाओं ने भगवती मरी माता की पूरे श्रध्दा से पूजा कर लोक कल्याण की कामना किया। पुलिस प्रशासन के आने के बाद फिलहाल उस स्थान पर पूजा पर रोक लगा दिया गया है। कादीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हैं। कादीपुर मरी माता स्थल पर पूजा अर्चना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User