सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की दृष्टि से कलेक्टर ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था करने के साथ सीसीटीवी से की जाए मॉनिटरिंग – कलेक्‍टर

Tuesday, December 31, 2024 - 20:49
Updated: 2 years ago
0
सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की दृष्टि से कलेक्टर ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) नववर्ष के पहले दिन गुना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैंl श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की दृष्टि से कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा ने आज मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।  

इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था और दर्शन के लिए बनाए गए विशेष मार्ग को मौके पर जाकर देखा। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के सदस्यों सहित जिले के अधिकारियों के साथ बैठक लीl जिसमें उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष टीम तैनात कराई गयी।  इस दौरान नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि रोड एवं मंदिर परिसर में साफ-सफाई करके चूना डलवाकर व्यवस्थित करें।  एवं 2 फायरब्रिगेड सुरक्षा की दृष्टि से रखवाई जाए। वही पीएचई विभाग को पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि एक एंबुलेंस, आवश्यक दवाइयां सहित मेडिकल टीम सक्रिय रूप से उपलब्ध रहे।

निरीक्षण पश्‍चात कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह सहित प्रशा‍सनिक अधिकारियों ने हाईवे के दोनों साइड बने सर्विस रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को मटेरियल डालकर रोलर से सर्विस रोड को व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। मौके पर ही एमपीईबी विभाग के अधिकारी को फोन करके हाईवे के दूसरी साइड सर्विस रोड पर लगे पॉल को शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया गयाl उन्‍होनें कहा कि पॉल के शिफ्ट होने से सर्विस रोड पर काफी जगह हो जाएगी। जिससे वाहनों को जाने के लिए एक रोड मिल जाएगा तथा आने के लिए दूसरा रोड हो जायेगा। वाहनों के आगमन के दो रास्ते होने से वाहनों के द्वारा जाम और अव्यवस्था जैसी स्थिति निर्मित नहीं होगी। 

इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, सीएमएचओ राजकुमार ऋषिश्‍वर, तहसीलदार, तेज सिंह यादव सहित पुलिस अधिकारी तथा हनुमान टेकरी समिति के सदस्‍य उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User