जयपुर में फिर हुआ गैस रिसाव, प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड निकली, इलाके में मची अफरा-तफरी

जयपुर के एक गैस फिलिंग प्लांट में गैस रिसाव के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस प्लांट में टंकियों में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस भरने का काम होता है। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच चुके हैं। यह घटना सीकर रोड नंबर 18 स्थित गैस प्लांट की है।

Tuesday, December 31, 2024 - 19:44
0
जयपुर में फिर हुआ गैस रिसाव, प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड निकली, इलाके में मची अफरा-तफरी

जयपुर (आरएनआई) राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के विश्वकर्मा इलाके में कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) गैस का रिसाव हो रहा है। ये रिसाव विश्वकर्मा इलाके के रोड नंबर-18 पर हो रहा है।

अजमेरा गैस प्लांट से CO2 का रिसाव हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस, सिविल डिफेंस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है। चारो तरफ-धुआं ही धुंआ फैला हुआ है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अंदर गए हुए हैं और लीकेज को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह पूरा हादसा टैंकर का वॉल्व टूटने से हुआ, जिससे प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मेन वॉल्व को बंद कर गैस का लीकेज बंद करवाया। वहीं, कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के रिसाव से सड़क पर विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया।

कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्लांट में खड़े एक टैंकर में करीब 20 टन गैस भरी हुई थी।मंगलवार शाम करीब चार बजे टैंकर का वॉल्व अचानक टूट गया, जिससे गैस का रिसाव हो गया और इलाके में 200 से 300 मीटर तक गैस फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने पानी की बौछार कर गैस के लेवल को हटाया और प्लांट के मेन वॉल्व को बंद कर लीकेज को रुकवाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हादसे में किसी की प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

कुछ दिनों पहले ही जयपुर में अजमेर हाइवे पर भांकरोटा के पास गैंस टैंकर हादसे और उससे लगी आग में 20 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पूरे प्रदेश में यातायात नियमों को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है। जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे के कुछ दिनों बाद ही जयपुर से ही मिथेन गैस लदा एक टैंकर भी पलट गया था और अब जयपुर में गैंस फिलिंग प्लांट से रिसाव की घटना सामने आई है 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User