सीलमपुर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार; लेडी डॉन ने रची थी हत्या की साजिश

सीलमपुर मर्डर केस में गिरफ्तार लेडी डॉन जिकरा 2 दिन की पुलिस हिरासत में है। इस दौरान पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कथित तौर पर अपने चचेरे भाई साहिल पर पहले हुए हमले का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय कुणाल की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sunday, April 20, 2025 - 12:00
0
सीलमपुर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार; लेडी डॉन ने रची थी हत्या की साजिश

नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हुए क्रूर हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी जिकरा उर्फ 'लेडी डॉन' समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ साहिल और दिलशाद को भी हिरासत में लिया गया है, जिन पर 17 वर्षीय कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या का करने का आरोप है। इनके अलावा, पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।

सीलमपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग कुणाल की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर चर्चित जिकरा को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला है जिकरा ने अपने भाई साहिल व दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पिछले साल कुणाल के दो दोस्त लाला व शंभू ने चाकू से साहिल पर हमला किया था। उसका बदला लेने के लिए साहिल ने कुणाल की हत्या की। इस मामले में मुख्य आरोपित साहिल व उसके साथी को पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

गुरुवार को कुणाल की उसके घर से थोड़ी दूरी पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इस मामले में गिरफ्तार जिकरा को रिमांड पर लेकर पुलिस इसके साथियों व वारदात में इस्तेमाल चाकू का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

साथ ही कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा व सीलमपुर के गैंगस्टर शोएब मस्तान से इसके रिश्तों को खंगाल रही है। जिकरा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि पिछले साल दीवाली पर साहिल पर कुणाल के दोस्तों ने रंजिश में चाकू से हमला किया था।

लाला इस मामले में वांछित चल रहा है, पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। लाला मिल नहीं रहा था, हत्या के प्रयास में शामिल उसके दोस्त कुणाल की हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है आरोपितों को पकड़ने के लिए दस टीमें बनाई है। सुरक्षा कर्मी रख रहे नजर सीलमपुर में सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम कर दी गई है। अर्धसैनिक बल की केवल एक टुकड़ी जीटी रोड पर नजर रख रही है। गलियों में भी चुनिंदा पुलिस कर्मी दिखाई दिए। शनिवार को मृतक के घर के आसपास भी हलचल कम रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User