सीएम योगी के आगमन को लेकर कमिश्नर व डीआईजी ने किया निरीक्षण

Saturday, October 14, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-14 अक्टूबर। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज  मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल रविन्द्र व डीआईजी शलभ माथुर ने जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, विधायिका सदर, भाजपा जिलाध्यक्ष, के साथ बागला इंटर कॉलेज के मैदान में जिला प्रशासन द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मैदान में वैरीकेटिंग व्यवस्था, वीआईपी एवं आम जनमानस के प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था के बारे में जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान विधायिका सदर श्रीमती अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, अपर जिला अधिकारी डा.बसंत अग्रवाल, अपर जिला अधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर पुलिस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User