दो बाइकों में भिड़न्तः फाइनेंस कर्मी की मौतः2 घायल

Saturday, October 14, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-14 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड पर गांव रामपुर के निकट दो बाइकों की  आमने-सामने से भीषण भिडन्त हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया  गया है।।  
बताया जाता है कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी करीब  35 वर्षीय विवेक एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था और वह मूलत जौनपुर का रहने वाला था। आज दोपहर को जब वह काम से सिकन्द्राराऊ की ओर जा रहा था तो गांव रामपुर के निकट सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकराकर भिड गई। सामने से आ रही बाइक पर गोलू और आदित्य निवासीगण इगलास अड्डा सवार थे। दुर्घटना में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ लग गई। आनन फानन में इन तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने फाइनेंसकर्मी विवेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर हाथरस गेट कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। फाइनेंसकर्मी की मौत की जानकारी जौनपुर में उसके परिजनों को दी गई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User