सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, सभी विश्वविद्यालयों में होगी कृषि की पढ़ाई,  भिंड में खुलेगा नया कॉलेज, किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर

Wednesday, March 6, 2024 - 17:26
Updated: 3 years ago
0
सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, सभी विश्वविद्यालयों में होगी कृषि की पढ़ाई,  भिंड में खुलेगा नया कॉलेज, किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर

भिंड (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज एक दिवसीय प्रवास पर भिंड पहुंचे। उन्होंने यहाँ किसानों को बड़ी सौगातें दी उन्होंने फसल बीमा की राशि सहित किसान कल्‍याण योजना की राशि खातों में ट्रांसफर की साथ ही करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सीएम ने भिंड में एक नया कॉलेज खोलने की घोषणा के साथ बड़ी घोषणा की कि अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में कृषि की पढ़ाई होगी, जिससे कृषि में रुचि रखने वाले छात्र परेशान ना हो।

फसल बीमा और किसान कल्याण योजना के करोड़ों रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चंबल अंचल के भिंड पहुंचे उन्होंने यहाँ 193.35 करोड़ रुपये की लागत के 68 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में फसल बीमा योजना, खरीफ-23 की राशि 755 रुपये करोड़ ट्रांसफर किये।

 मुख्यमंत्री ने  80 लाख से अधिक किसानों के खातों में  किसान कल्‍याण योजना की राशि 1816 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किये।

प्रदेश के सामान्य विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में कृषि की पढ़ाई की घोषणा 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की, उन्होंने कहा कि मेरा सामने एक मांग आई है भिंड में एक कृषि कॉलेज होना चाहिए तो अब हम तय कर रहे हैं कि अब प्रदेश के सामान्य विश्व विद्यालयों में कृषि  की पढ़ाई होगी ये हमारी सरकार कराएगी, इसी कॉलेज में कृषि की पढ़ाई होगी।

उन्होंने कहा कि गौरी सरोवर का सौन्दर्यीकरण कर उसका विकास करने की घोषणा की, उन्होंने नया गाँव में एक कॉलेज खोले जाने की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि परीक्षण कराकर वहां भी एक नया कॉलेज खोला जायेगा , मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सांसद संध्या राय ने कहा है कि ग्वालियर से भिंड-इटावा 6 लेन का कार्य स्वीकृत होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो रहा, मैं भरोसा दिला रहा हूँ कि शीघ्र काम शुरू होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मेहगांव में नगर पंचायत, अमायन में नहर निर्माण,  गोरम पुल बनाने की भी घोषणा की, सीएम ने लेलवारी पुल  के सम्बन्ध में भिंड कलेक्टर को निर्देश दिए कि इसका भी निर्माण कराया जाये, डॉ मोहन यादव ने मंच से एक पीडिता को राहत राशि देने की भी घोषणा की, उन्होंने शारदा बघेल नामक महिला को 4 लाख रुपये देने की घोषणा की , महिला ने बताया उसके पति की मृत्यु करंट लगने से हो गई थी, सीएम ने कहा ,सहायता राशि मुख्यमंत्री सचिवालय भेजेगा अप चिंता नहीं करना।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User