सीएमएस ने सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था को किया सम्मानित, छह माह में 383 यूनिट रक्त संस्था ने कराया एकत्र

Monday, November 17, 2025 - 21:09
Updated: 11 months ago
0
सीएमएस ने सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था को किया सम्मानित, छह माह में 383 यूनिट रक्त संस्था ने कराया एकत्र

फतेहपुर (आरएनआई) सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था द्वारा लगातार की जा रही जरूरतमंद मरीजों की मदद व जिला चिकित्सालय में संस्था द्वारा कराए जा रहे रक्तदान शिविरो में छह माह के अंतर्गत में 383 यूनिट जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र में एकत्रित करने हेतु संस्था को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने सम्मानित किया। 

संस्था का सम्मान लेने प्रबंधक गुरमीत सिंह पहुंचे। गुरमीत ने कहा कि रक्त जरूरतमंद थैलीसीमिया, डायलिसिस, बॉन मैरो, कैंसर, एनिमिक, डेंगू पीड़ितों के लिए किया जाता है जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय से रक्त की उपलब्धता हो सके। रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। इसलिए समय-समय पर रक्तान करते रहना चाहिए। इस मौके पर रक्तकेन्द्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर वरदवर्धन बिसेन, जेआर डॉक्टर अभिषेक, मेडिकल ऑफिसर अभिषेक सिंह, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, बृज किशोर, लैब अटेंडेंट अजय यादव उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User